Near Railway Station 2nd Entry, Linepar, Moradabad-244001, Uttar Pradesh

principalkgkhmcollege@gmail.com

"हम भविष्य के ऐसे होम्योपैथिक चिकित्सक गढ़ते हैं जो सेवा को अपना धर्म मानते हैं।"

यह संस्थान राष्ट्रीय होमियोपैथी आयोग (NCH) के मानकों एवं NAAC द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप उच्चस्तरीय शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य होमियोपैथी चिकित्सा के सिद्धांतों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ समन्वित करते हुए भावी चिकित्सकों का निर्माण करना है।

कॉलेज में योग्य एवं अनुभवी संकाय, सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, तथा सुदृढ़ क्लिनिकल एवं शोध सुविधाएँ उपलब्ध हैं। हम Outcome Based Education, सतत आंतरिक मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष महत्व देते हैं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण एवं व्यावसायिक विकास सुनिश्चित हो सके।

संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, पारदर्शी प्रशासन, नैतिक आचरण तथा सतत सुधार की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से दक्ष हों, बल्कि मानवीय संवेदनाओं एवं व्यावसायिक आचरण में भी उत्कृष्टता प्राप्त करें।

मुझे विश्वास है कि यह संस्थान होमियोपैथी शिक्षा, शोध एवं सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु मेरी शुभकामनाएँ।

प्रो० डॉ० प्रमोद कुमार सिंह  (प्राचार्य)